{"_id":"5b085ec74f1c1bda6e8b49fe","slug":"131527275207-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार होते ही बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार होते ही बीमार, अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होते ही उसके सीने में दर्द होने लगा। आरोपी ने खुद को बीमार बताया तो पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस आरोपी के ठीक होने का इंतजार कर रही है।
खान आलमपुरा निवासी 65 वर्षीय सुल्तान के खिलाफ धोखाधड़ी करने का एक मामला थाना जनकपुरी में दर्ज है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने पर आरोपी न्यायालय के समक्ष पिछले काफी समय से पेश नहीं हो रहा था। जिस पर कोर्ट द्वारा आरोपी के वारंट जारी किए गए थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को जनकपुरी पुलिस को आरोपी के उसके घर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुल्तान को पकड़कर थाना लेकर पहुंची। आरोप है कि थाना में पहुंचते ही सुल्तान ने सीने में दर्द बताना शुरू कर दिया। जिसके चलते थाना पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख किसी भी बवाल से बचने के लिए पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि ठीक होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।