फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो दिन मनाया जाएगा महाशिवरात्री पर्व

दो दिन मनाया जाएगा महाशिवरात्री पर्व

Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दो दिन मनाया जाएगा महाशिवरात्री पर्व
सहारनपुर। इस बार महाशिवरात्रि पर्व दो दिन मनाया जाएगा। मंगलवार और बुधवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर अगर पूरे मन से भगवान शिव की आराधना की जाए तो भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी होती है। लिंक रोड निवासी देवेंद्र शास्त्री का कहना है कि सही मायने में शिवरात्रि पर्व बुधवार को होगा। क्योंकि मंगलवार की रात 10:35 बजे त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चौदस लगेगी। शिवरात्रि का व्रत चौदस में ही रखा जाता है। चौदस बुधवार की दोपहर 12:47 बजे तक रहेगी। इस हिसाब से शिवरात्रि बुधवार की बैठती है। उधर, ब्रहमपुरी कॉलोनी निवासी पंडित रोहित वशिष्ठ का कहना है कि इस बार शिवरात्रि पर्व दो तिथियों में पड़ रहा है। तिथियों के अनुसार मंगलवार को भी शिवरात्रि का व्रत रख सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महानगर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायण्पुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, मां काली मंदिर में शिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें शिवरात्रि पर पूजा
सहारनपुर। पंडित रोहित वशिष्ठ का कहना है कि प्रातकाल सूर्योदय से पहले ही अपने रोजाना काम से निपट लें। स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें। भोलेनाथ को बेलपत्र, शहद, दूध, दही, पुष्प और गंगाजल अर्पित करें। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें। ऐसा करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed