{"_id":"5a6e152a4f1c1b410b8b59c4","slug":"131517163818-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडीक्राफ्ट आर्टिजन एंड एक्सपोटर्स एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडीक्राफ्ट आर्टिजन एंड एक्सपोटर्स एसोसिएशन
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर।
सीजनिंग प्लांट को किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में सीजनिंग प्लांट संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम के स्थानीय प्रभारी अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीजनिंग प्लांट को किराए पर देने की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया जाए।
मंगलवार को सीजनिंग प्लांट संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और निर्यात प्रोत्साहन एवं उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी से मिलने के लिए समय मांगा है। इसमें दोनों नेताओं को काष्ठ कला उद्योग की समस्याओं से लेकर सीजनिंग प्लांट को किराए पर देने के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसमें इकबाल एमए, आरिफ खान, नय्यर अली, ताहिर खान, अमजद खान, शाहनवाज, सागर, डॉ. हमीद, उस्मान अहमद, अफजाल अहमद, अहमद मलिक, कामिल खान, असद खान, दीपक मित्तल, मुकेश गुप्ता, नौशाद अहमद आदि मौजूद रहे।