{"_id":"5a64e0464f1c1ba3268b5a03","slug":"131516560454-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जूडो में छाए मुरादाबाद के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जूडो में छाए मुरादाबाद के खिलाड़ी
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन जूडो में छाए मुरादाबाद के खिलाड़ी
सहारनपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राज्य जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। पहले दिन अलग-अलग भार वर्ग के बालक और बालिकाओं के बीच मुकाबले भी कराए गए। इनमें 44 किलोग्राम के मुकाबले में मुरादाबाद की सपना पहले, सहारनपुर की आयुषि दूसरे और मुरादाबाद की शिवानी एवं आंचल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग और विशिष्ट अतिथि राजेश जैन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अध्यक्षता जिला जूडो संघ के अध्यक्ष एवं संरक्षक योगाचार्य अर्जुनश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने की। संजय गर्ग ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल भावना से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करें।
उन्होंने बाहर से आए खिलाड़ियों और निर्णायकों का स्वागत किया। इस दौरान कई रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित रिदम गुप्ता, कई पदक बटोर चुकीं प्रीति और अंशु दलाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जूूडो संघ सचिव दीपक गुप्ता, संजय गिरी, संजय गुप्ता, जया साहू, ज्योति, संजीव गुप्ता, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राजी शर्मा, श्वेतांक चौहान, राहुल नायक, याशिका, दानिश, प्रदीप कुमार, मोहम्मद आलम, मोहम्मद युनुस, आशीष वैश्य, काशी नरेश यादव, प्रवीण, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।