{"_id":"5c704605bdec224bf1020a93","slug":"121550861829-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जोड़ों को दांपत्य जीवन की डोर में बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जोड़ों को दांपत्य जीवन की डोर में बांधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पंचायत की ओर से दस जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र के अलावा धनराशि के चेक, मोबाइल व घरेलू समान प्रदान किया गया।
शुक्रवार को गांधी इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल पर हुए कार्यक्रम में पहले तीन हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। विवाह की रस्म पंडित बबलू शर्मा व संजय शर्मा ने संपन्न कराई। इसके बाद सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कराया गया। निकाह की रस्म मौलवी दानिश ने पूरी कराई। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से कराई गई। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में शामिल प्रत्येक कन्या को 35 हजार रुपये का चेक, एक मोबाइल, पाजेब, बिछुवों के अलावा घरेलू समान प्रदान किया गया। उपहार चेयरपर्सन पति चौधरी इनाम शाकिर व अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने दिए।
चेयरमैन गुलशाना इनाम शाकिर, लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी, राकेश छलेरिया, बिरम सिंह, मरगूब अंसारी, श्रवण शर्मा, मनोज आर्य, फरमान कुरैशी, डा बिंदरपाल कल्याण, सलीम कुरैशी, रिहान कुरैशी, असलम अहमद, नसीम अहमद रहे।