फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रागी जत्थों ने गुरुबाणी से संगत को किया निहाल

रागी जत्थों ने गुरुबाणी से संगत को किया निहाल

Mon, 14 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रागी जत्थों ने गुरुबाणी से संगत को किया निहाल
रागी जत्थों ने गुरु वाणी से संगत को किया निहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन गांधी पार्क में किया गया। इसमें रागी जत्थों ने गुर वाणी से संगत को निहाल किया।
रविवार को गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में सुबह छह बजे से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में संगत साढ़े नौ बजे शबद गायन करता हुआ गांधी पार्क में सजे पंडाल में पहुंचा। कीर्तन दरबार के प्रारंभ में श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद गुरु तेग बहादुर स्कूल, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरवाणी का शबद गायन किया। फिर रागी जत्थो भाई बिक्रमजीत सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर), प्रिंसिपल बलजीत सिंह (साहिबजादा जुझार सिंह गुरमत मिशनरी कॉलेज रोपड़), भाई निर्मल सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर), हेड ग्रंथी भाई वीर सिंह, कथा वाचक भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन एवं कथा विचारों द्वारा संगत को निहाल किया। पांच प्यारो ने दरबार हाल में अमृत अभिलाषियों को अमृत संचार कराया। दरबार की समाप्ति पर प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, गुरु पर्व संयोजक आईपी सिंह, दलजीत कोचर, हरेंद्र सिंह चड्ढा, हरभूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह डंग, गुरप्रीत सिंह बग्गा, सतविंद्र सिंह माकन, रघबीर सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, डाक्टर चरनजीत सिंह आनंद, डाक्टर स्वर्णजीत सिंह ने संगत को साहिब श्री गुरु गो विंद सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई दी। दोपहर एक बजे से गुरु का अटूट लंगर चला, जिसमें हजारों लोगों ने लंगर छका।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में किया कोशल का प्रदर्शन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारो की अगुवाई में गोपाल नगर से शुरू हुआ नगर कीर्तन नुमाइश कैंप स्थित पंजाबी गुरुद्वारा में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पटियाला से आए अखाड़ा के युवाओं ने आग के गोले के बीच लाठी चलाना, शरीर पर रखकर तरबूज और नारियल तोड़ने सहित विभिन्न प्रकार की कला कोशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान तेजेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, गौरव सिंह, दीपक सिंह, गिन्नी, हन्नी, हरजीत सिंह, जोनी, शेरू, यशपाल सिंह, संजू और पंकज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed