फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन नंवबर को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी

तीन नंवबर को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी

Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीन नंवबर को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन नवंबर को सरसावा आएंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डेढ़ वर्ष में छठी बार सीएम जिले में आ रहे हैं। हालांकि, सहारनपुर में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। सरसावा एयरफोर्स हवाई पट्टी पर विशेष विमान से आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर के जरिए हरियाणा रवाना होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम आने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। तीन नवंबर की सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री विशेष विमान से सरसावा एयरफोर्स हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद 9:25 बजे हेलीकाप्टर के जरिए हरियाणा के पानीपत के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन दोपहर में 1:30 बजे सीएम का हेलीकाप्टर सरसावा एयरफोर्स हवाई पट्टी पर उतरेगा। यहां से 1:35 बजे मुख्यमंत्री विशेष विमान से राजस्थान के बीकानेर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। तीन नवंबर को दस मिनट के लिए सीएम सहारनपुर रहेंगे। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ चुका है। सहारनपुर में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के जरिए मुख्यमंत्री हरियाणा के पानीपत जाएंगे। दोपहर को वापस आने पर विशेष विमान से राजस्थान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed