{"_id":"5bba594b867a55681c0551c8","slug":"121538939211-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के पूर्व सचिव सहित दो के खिलाफ 51 लाख के गबन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के पूर्व सचिव सहित दो के खिलाफ 51 लाख के गबन का मामला दर्ज
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। मिर्जापुर किसान सहकारी समिति के पूर्व सचिव एवं एक अन्य के खिलाफ अपर जिला सहकारी अधिकारी रामपुर मनिहारान ने बड़गांव थाने पर 51 लाख 34 हजार रुपये के गबन व दूसरे सचिव को चार्ज नहीं दिए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि गबन के आरोप में सचिव के खिलाफ विभाग पहले ही निलंबन की कार्यवाही कर चुका है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील रामपुर मनिहारान योगेंद्र सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मिर्जापुर सहकारी समिति के पूर्व सचिव रविंद्र निवासी अंबेहटा चांद पर मिनी बैंक में भारी गबन का आरोप था। उक्त मामले की जांच सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने की। जांच में सभी आरोप सही पाये गये। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने रविंद्र को मिनी बैंक में लाभ की धनराशि 10 लाख तीस हजार तथा शाखा बड़गांव विनियोजन में अंतर की धनराशि 38 लाख 53 हजार रुपये तथा मिनी बैंक पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड सहारनपुर शाखा बड़गांव की सीसीएल लोन में लगी धनराशि 25 हजार रुपये की धनराशि सहित करीब 51 लाख 34 हजार 34 रुपये के गबन में लिप्त पाया गया। पुलिस ने जिला सहकारी अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। बता दें कि समिति में भ्रष्टाचार के चलते गबन का यह मामला उजागर हुआ तो विभागीय अधिकारियों द्वारा सचिव रविंद्र को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।