फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेस्ट यूपी के दलितों को रिझाने को खेला एक और दांव

वेस्ट यूपी के दलितों को रिझाने को खेला एक और दांव

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के दलितों को रिझाने को खेला एक और दांव
सहारनपुर। मिशन 2019 के चुनावी समर में उतरी भारतीय जनता पार्टी ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की समय से पहले रिहाई की सौगात देकर वेस्ट यूपी के दलितों पर एक और दांव खेला हैं। भाजपा नेतृत्व को भी अहसास है कि भीम आर्मी चुनाव में समीकरण बिगाड़ सकती है। कैराना उप चुनाव में भीम आर्मी ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर अपने वजूद का अहसास भी करा दिया था। सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि भाजपा ने रावण पर मेहरबानी कर छिटक रहे दलित वोटों को अपने पाले में लाने की एक और कोशिश की है।
विज्ञापन

चार साल पहले घडकौली में एक बोर्ड को लेकर सुर्खियों में आई भीम आर्मी वैसे तो विशुद्ध अराजनैतिक संगठन था, मगर वक्त के साथ उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पंख लगने शुरू हो गए थे। रासुका में जेल में बंद रावण को कई राजनीतिक दलों ने अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। यहां तक कि उन्हें जेल से चुनाव लड़ने तक की ऑफर दी गई। भीम आर्मी ने जिले में सबसे मजबूत माने जाने वाली बसपा से जरूर अपनी दूरियां बनाए रखी। 2018 में हुए कैराना उप चुनाव में भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ महा गठबंधन प्रत्याशी का साथ दिया। बाकायदा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर प्रचार भी किया। चुनावी हार के बाद भाजपा में भीम आर्मी के बढ़ते वजूद को लेकर बेचैनी थी। दलित एक्ट में संशोधन कर केन्द्र सरकार ने दलितों को यह बताने का प्रयास किया कि उनसे बड़ा कोई उनका हिमायती नहीं है।
विज्ञापन

योगी सरकार के वक्त से पहले चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के आदेश को चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा हैं, क्योंकि भीम आर्मी वेस्ट यूपी के अलावा देश के कई हिस्से में अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में कामयाब रही है। भाजपा को पता है कि यदि भीम आर्मी की उपेक्षा की गई तो वह भी अन्य दलों के साथ खड़ा होकर भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। फिलहाल रावण की रिहाई से भीम आर्मी कार्यकर्ता उत्साहित है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि मिशन 2019 में भीम आर्मी प्रमुख की रिहाई कराकर कितना लाभ उठा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed