{"_id":"5b8ed080867a55483e74a903","slug":"121536086144-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर आरोप
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। खेड़ा अफगान गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक खेड़ा अफगान निवासी युवक की शादी आठ साल पहले सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी पवन धीमान की पुत्री मीनू उर्फ साधना से हुई थी। बताया गया कि मंगलवार को युवक अपने भाई के साथ नकुड़ गया हुआ था। दोपहर दो बजे के आसपास जैसे ही ये लोग घर लौटे और युवक अपने कमरे में गया तो उसने मीनू को पंखे से बंधी रस्सी पर झूलते हुए देखा। युवक ने मीनू को नीचे उतारा तथा चिकित्सक के पास ले गया। जहां चिकित्सक ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले आनन फानन में मीनू के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लग गए। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर सीओ यतेंद्र नागर, कोतवाल मुकेश गौतम, अंबेहटा चौकी पर तैनात एसआई कौशल गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव के लोगों का सचिन के घर के बाहर जमावड़ा लग गया।
मृतका मीनू के भाई शिवम ने पुलिस को बताया कि युवक, मीनू को परेशान करता था छोटे छोटे खर्चे के लिए भी मीनू परेशान थी। उसने आरोप लगाया कि जीजा ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी बेटी की मौत पर टूट गया पवन
अंबेहटा। मृतका मीनू के पिता पवन पर दो माह के भीतर यह दूसरी बार गम को पहाड़ टूटा है। पवन ने बताया कि उसकी एक पुत्री अनुराधा छुटमलपुर में ब्याही थी। दो माह पहले प्रसव के दौरान अनुराधा की मौत हो गई थी। पवन ने बताया कि अनुराधा के दो माह के बेटे को वे लोग मीनू के पास छोड़ने की सोच रहे थे। पवन ने बिलखते हुए कहा कि कुदरत के फैसले के आगे वह बेबस है।