{"_id":"5b50dbde4f1c1b07788b4e2d","slug":"121532025822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से किसान की मौत
बेहट (सहारनपुर)। दो दिन से लापता किसान की लाश शनिवार की सुबह जंगल में जली हुई हालत में पड़ी मिली। उसकी मौत खेत की तार बाड़ में छोड़े गए करंट से हुई है। परिजन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे शव को उठाकर ले आए। बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव जैतपुर खुर्द निवासी यामीन (65) शुक्रवार की शाम घर से खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। रात में परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ गए तो जैतपुर कलां निवासी किसान के खेत की तार बाड़ के पास यामीन की जली हुई लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। यामीन की मौत खेत की तार बाड़ में छोड़े गए करंट लगने से हुई है। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को उठाकर अपने घर के लाए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना था कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती तो कार्रवाई की जाती।