{"_id":"5a81dc8a4f1c1bd34b8b84fc","slug":"121518460042-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने देखी लोक अदालत की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने देखी लोक अदालत की कार्यवाही
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय के विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने जिला न्यायालय सहारनपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत एवं न्यायालयों की कार्यवाही का अवलोकन किया। विधि संकाय की छात्र-छात्राओं ने जिला जज से भी मुलाकात की।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, सचिव स्वराज सिंह, अश्वनी शर्मा, शबाना बारी, शक्ति सिंह सैनी ने छात्र-छात्राओं को लोक अदालत सहित न्यायालय की कार्यवाही के बारे समझाया। छात्र-छात्राओं के साथ आये विधि विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार, गौरव त्यागी व विपिन कुमार ने सहयोग के लिए जिला बार एसोसिएशन के प्रति आभार जताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जिला जज न्यायालय, जिला परिवार न्यायालय, स्थाई लोक अदालत, अवर न्यायालय, स्पेशल न्यायालय आदि का भ्रमण किया। कुलपति डॉ. दुर्ग विजय राय, प्रतिकुलपति डॉ. डीके कौशिक एवं कुल सचिव डॉ. महीपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय लोक अदालत सहित जिला न्यायालय में जाकर व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने पर शुभकामनाएं दी।