{"_id":"5a66356f4f1c1b82268b5ca6","slug":"121516647791-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी मोर्चा
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीमा कोरेगांव में हुई घटना को लेकर दलित संगठनों में रोष है। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने घटना के विरोध में 25 जनवरी को प्रदर्शन करने का एलान किया है। सोमवार को हुई मोर्चा की बैठक में जिला सचिव विशाल मैनवाल ने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा घटना के लिए जिम्मेदार मनोहर भिंडे, मिलिंद एकबोटे और आनंद दबे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा बेगुनाह लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहा है। मांग को लेकर 25 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में भीमा कोरेगांव की घटना पर रोष जताया जाएगा। सहारनपुर में संगठन से जुड़े दलित समाज के लोग देहरादून रोड स्थित संत रविदार छात्रावास में इकट्ठा होंगे और विरोध प्रकट करेंगे। बैठक में मुकुल भास्कर, विश्वास, गुल्लू, रवि मैनवाल, सुमित कर्णवाल, रीतिक, मोनू, सोनू, नितिन, अमित, सुमित, सागर, कार्तिक, मनजीत, विक्रांत, सुधीर, मेहरदास, गुरदास, सूरज आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
विज्ञापन
---------------------------------