फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 thousand cash and clothes were stolen by tricking the shopkeeper

Saharanpur News: दुकानदार को झांसा दे 12 हजार की नगदी तथा कपड़े किए चोरी

Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
12 thousand cash and clothes were stolen by tricking the shopkeeper
अंबेहटा। कस्बे के मेन बाजार में स्थित रेडिमेड गारमेंट की दुकान से दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर 12 हजार रुपये की नगदी तथा छह हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए और फरार हो गए। चोरी की घटना से दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी हाजी फूल की मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। रात करीब पौने नौ बजे फूल का बेटा समद दुकान पर बैठा था। समद ने बताया कि दो युवक उसकी दुकान पर आए तथा कपड़े देखने लगे। इस दौरान उन्होंने काफी कपड़े निकलवा लिए। समद ने बताया कि एक युवक ने उसे बराबर में स्थित मुर्गे की दुकान से मुर्गा लाने को कहा। समद जब मुर्गा लेकर वापस आया तो दोनों युवक गल्ले में रखी 12 हजार रुपये की नकदी व छह हजार रुपये कीमत के कपड़े लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी संदीप कुमार अधाना मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed