फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 mills to pay cane arrears

12 मिलों ने किया बकाया गन्ना भुगतान

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
12 mills to pay cane arrears
चीनी मिल
सहारनपुर मंडल की 12 चीनी मिलें पिछले सत्र यानी वर्ष 2015-16 के गन्ने के बकाये का पूरा भुगतान कर चुकी हैं। अब 97 फीसदी बकाये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। 
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पिछले सीजन का वाजिब कुल गन्ना मूल्य 2742 करोड़ 26 लाख रुपये में से चीनी मिलों ने 2658 करोड़ 79 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, जो कुल गन्ना मूल्य का 97 फीसदी है।
विज्ञापन


बताया कि पिछले सीजन का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली देवबंद, गागनौली, शेरमऊ, नानौता, सरसावा, रोहाना कलां, मंसूरपुर, खतौली, तितावी, टिकौल, खाईखेड़ी और मोरना नए सीजन का भी 342 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि अब शामली, ऊन, थानाभवन, और भैंसाना चीनी मिलों पर ही पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य शेष रह गया है। शामली चीनी मिल पर 24 करोड़ 30 लाख, ऊन पर 46 करोड़ 13 लाख, थानाभवन पर तीन करोड़ 68 लाख तथा भैंसाना मिल पर नौ करोड़ 33 लाख रुपये बकाया है।

उप गन्ना आयुक्त की ओर से उक्त चीनी मिलों को शीघ्र भुगतान करने के साथ ही नए स्तर का गन्ना मूल्य भुगतान भी शुरू करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed