फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पढ़ाई अंग्रेजी

औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पढ़ाई अंग्रेजी

Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पढ़ाई अंग्रेजी
चिलकाना (सहारनपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी, सरसावा द्वारा परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिलकाना क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुर में शुक्रवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बीईओ ने बच्चों के शिक्षण अधिगम की जानकारी ली और स्वयं कक्षा में जाकर पढ़ाया। बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवर्धनपुर में कक्षा आठ में जाकर अंग्रेजी विषय को पढ़ाया और बच्चों को अंग्रेजी के उच्चारण समझाए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय भवन का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एबीआरसी संजीव नौटियाल ने भी कक्षा शिक्षण के लिए अध्यापकों और बच्चों को टिप्स दिए। निरीक्षण के दौरान समन्वयक अजय कुमार, अनुज कुमार, राजेश सैनी, मनोज सैनी, ब्रिजेश देवी, अनुपमा देवी, रेशमा, अरुण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed