फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें महिलाएं : डीएम

योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें महिलाएं : डीएम

Wed, 21 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें महिलाएं : डीएम
योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें महिलाएं : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि नारी धन, विद्या और शक्ति की देवी है। केंद्र और प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं और सशक्त बनें। नारी जाति के सशक्त होने से ही समाज और देश मजबूत बनेगा।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश की महिलाओं को सभी सुविधाएं दी जाएं ताकि उनका उत्थान हो सके। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। डीएम ने नारी को मां दुर्गा का रूप बताते हुए कहा कि नारी धन, विद्या और शक्ति की देवी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक ही सीमित न रह जाए। इसलिए इस अभियान से जुड़ी महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ ब्लाक और तहसील स्तर पर घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता, सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। सभी विभागों की महिला कर्मचारी गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दें। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि घर-घर में शौचालय बनने से सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यों की ब्लाक स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक महिला पहले शिक्षित हो। वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। स्वावलंबी बने और स्वरोजगार पाने का प्रयास करे। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।

--------------------------------------
स्क्रीन पर दिखाया गया मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
सहारनपुर। विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करने का कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed