फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क की मरम्मत में लापरवाही पर सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर

सड़क की मरम्मत में लापरवाही पर सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर

Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत में लापरवाही पर सुपरवाइजर के खिलाफ  एफआईआर
सड़क की मरम्मत में लापरवाही पर सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। बड़ी नहर पुल पार सड़क पर किए जा रहे मरम्मत के कार्य में शिथिलता एवं नियमानुसार कार्य न किए जाने के आरोप में एसडीएम सदर ने एनएचएआई की कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बड़ी नहर पार पर सड़क की मरम्मत का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देहरादून इकाई द्वारा किया जा रहा है। एसडीएम परमानंद झा का कहना है कि तारकोल के उचित मात्रा में प्रयोग के बिना ही मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। यही नहीं सड़क के मरम्मत कार्य के समय एनएचएआई के किसी भी अभियंता द्वारा कोई निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। एसडीएम परमानंद झा ने आरोप लगाया कि इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि इस लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्था का सुपरवाइजर पवन निवासी ग्राम खजूरी थाना घुन्ना, जिला फतेहाबाद हरियाणा जिम्मेदार है।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा ने इस संबंध में कुतुबशेर थाना में कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर पवन के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि एसडीएम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed