{"_id":"5bb3c3b8867a554f1a4b2812","slug":"11538507704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुतों ने वृद्धा को नोच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुतों ने वृद्धा को नोच कर मार डाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट(सहारनपुर)। मक्के के खेत में मजदूरी करने गई वृद्ध महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्ते महिला के शरीर का काफी हिस्सा नोचकर खा गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को उठाकर गांव ले आए ।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के खुवासपुर निवासी शकीला (70) पत्नी आलिम मंगलवार को मजदूरी करने के लिए गांव के पास एक मक्के के खेत में गई थी। दोपहर में खेत में बने मचान के नीचे आराम करने लगी, इसी दौरान कहीं से आवारा कुत्तों का एक झुंड मचान के पास पहुंचा और शकीला पर टूट पड़ा। शकीला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे कुछ किसान मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। वह लोग जब तक आसपास के किसानों को बुलाकर लाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी और कुत्ते वृद्धा के शरीर का काफी हिस्सा खा चुके थे। लोगों ने बड़ी मुश्किल से लाठी डंडे लेकर कुत्तों को भगाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और वृद्धा के शव को उठाकर गांव ले गए और सुपुर्दे खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों को आतंक है, कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।