{"_id":"5b8ae9d442c792464429fb9f","slug":"11535830484-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम कथा सुनने से दूर हो जाते हैं दुख: रोहताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम कथा सुनने से दूर हो जाते हैं दुख: रोहताश
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम कथा सुनने से दूर हो जाते हैं दुख
सहारनपुर। हकीकत नगर के बड़ा चौक स्थित श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंदिर में दैनिक श्रीराम कथा का 44वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपनी अर्जियां लगाई।
शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार संस्थापक भक्त रोहताश, बसपा नगर महामंत्री राजेश गुलाटी, कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा, अजय चानना, सतीश्वर चानना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भक्त रोहताश ने कहा कि 44 वर्षों से निरंतर दैनिक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ प्रभु कृपा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने चौपाईयों, प्रसंगों और भजनों के माध्यम से श्रीराम दरबार का पाठ करते हुए कहा कि राम से बड़ा राम का नाम, जय-जय राम कथा, जिसके सुनने से मिट जाती है जन्म की व्यथा, हे मारुति सारी रामकथा का सार है तुम्हारी आंखों में, जय-जय राम कथा। भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अर्जियां लगाई। अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इसमें सतीश खुराना, अजय चानना, विजय बत्रा, विक्रांत अरोड़ा, सोम छाबड़ा, सुशील मदान, नरेंद्र अरोड़ा, सतीश अनेजा, सुरेंद्र सचदेवा, चेतन कथूरिया, कार्तिक पपनेजा, रमन छाबड़ा, सरदार जसपाल सिंह, नवीन अग्रवाल, गोपाल नारंग, सुशील पाहुजा, राजकुमार सेतिया, स्नेहलता, विनोद कुमार, कमलेश गुलाटी, मिनाक्षी, रीमा, सीमा मौजूद रहे।