{"_id":"5b89901642c792465040a1b8","slug":"11535741974-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा
सहारनपुर। जिलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस जिला मंत्री संजय वालिया के नेेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसियों को शांत कराने का प्रयास करते हुए ज्ञापन देने के लिए कहा। संजय वालिया ने कहा कि जिलाधिकारी के अलावा किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। इसके बाद कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। तब डीएम ने कांग्रेसियों को बुलाकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। संजय वालिया ने डीएम को बताया कि जिलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने चिलकाना, गांव खजूरी, अकबरपुर और हलालपुर में रिश्वत लेकर राशन की दुकानों का आवंटन किया है। इस पर डीएम ने मामले की जांच बैठा दी। इस दौरान जब्बार अहमद, इकराम खान, नसीब खान, इशरतजहां, अरविंद पालीवाल, अमन कुमार, रानी, शहनाज, सुशांत, गौतम, संजय कुमार, सलमान, मुमताज, पारस, मनीष कुमार, फहीम, मोहम्मर बाबर, आरिफ मंसूरी, अनवरी, शहनाज, नसीमा, सितारा, नूरजहां, तब्बसुम, इरफाना, शहीद, सूरजपाल, गुलसरीना, समीना, प्रवीना, शहजादी मौजूद रहे।
राशन डिपो होल्डर पर मनमानी करने का आरोप
सहारनपुर। गांव मानकमऊ के लोगों ने राशन डिपो होल्डर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर मनमाने ढंग से राशन वितरण कर रहा है। उपभोक्ताओं को दो वर्षों से मिट्टी का तेल नहीं दिया गया। राशन की काला बाजी की जा रही है। विरोध करने पर डीलर धमकी देता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाने वालों में जाकिर हुसैन, जावेद, यामीन, जाहिद, नरजना, नाहिद, मोबीन, शहजाद, दिलशाद, सरफराज, सुलमान, इसरार, मोहम्मद समीर, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद जीशान शामिल हैं। ब्यूरो