{"_id":"5b898f9e42c792464e177bd1","slug":"11535741854-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजातीय प्रेमी जोड़े की शादी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजातीय प्रेमी जोड़े की शादी कराई
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एक ग्रामीण की मध्यस्थता के बाद बिना दहेज और सहभोज के प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। युगल में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। शादी न होने की दशा में दोनों ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी।
रामपुर मनिहारान के गांव मियानगी निवासी अभिषेक पुत्र तेल्लू व गांव जगरौली निवासी मनीषा में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने किसी भी सूरत में शादी नहीं होने देने की बात कही थी। इस पर प्रेमी जोडे़ ने धमकी दी थी यदि वह दूसरे के नहीं हो सके तो जहर खाकर जान दे देंगे। इसके बाद गांव के डा. बृजपाल सिंह ने दोनों परिवारों के सदस्यों से बात की। उन्हें समझाया कि सजातीय होने के कारण इनकी शादी में कोई दिक्कत नहीं है।
उनके प्रयास से दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव जगरौली के संत शिरोमणि रविदास मंदिर में महंत की देखरेख में शादी संपन्न हुई। प्रेमी जोडे़ ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान न कोई बैंडबाजा था, न ही भोज किया गया। बिना बारद्वारी और बैंडबाजे के शादी संपन्न करा दी गई। मौके पर मौजूद डा. किरनपाल, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र, धारा, सेवाराम, विजयपाल, संदीप, चुहड़ सिंह, आदेश कुमार आदि ने प्रेमी जोडे़ को आशीर्वाद दिया। डा. ब्रजपाल की पत्नी ओमकुमारी ने नवदंपति को गृहस्थी चलाने के लिए 11 हजार रुपये भेंट किए।