{"_id":"5b4507a94f1c1b02278b59f8","slug":"11531250601-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा प्रबंधन के लिए तय जमीन के प्रस्ताव का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा प्रबंधन के लिए तय जमीन के प्रस्ताव का विरोध शुरू
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा प्रबंधन के लिए तय जमीन के प्रस्ताव का विरोध शुरू
अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर पंचायत की ओर से कूड़ा प्रबंधन के लिए खरीदी जाने वाली जमीन के विरोध में विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्ष के नेताओं और सभासदों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर अपना विरोध जताते हुए प्रस्ताव को निरस्त कराने के लिए धरना-प्रदर्शन तक करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि नगर पंचायत बोर्ड की 29 जून को हुई बैठक में प्रस्ताव संख्या 13(1) के तहत श्मशान भूमि के पास कूड़ा प्रबंधन के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया था। विपक्ष के सभासदों ने उक्त जमीन पर कूड़ा प्रबंधन हो जाने की दशा में हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं आहत होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया था। अपनी आपत्ति से डीएम के अलावा मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व पर्यावरण वन और जलवायु मंत्री को अवगत कराया था।
मंगलवार को विपक्षी खेमे ने पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद यामीन के आवास पर प्रेस वार्ता की। इसमें विपक्षी सभासदों ने कहा कि यह जमीन श्मशान घाट के पास है। इसलिए इस जमीन पर कूड़ा प्रबंधन हो जाने से कस्बे में हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं आहत होंगी। ईद-उल-जुहा जैसे पर्वों पर पशुओं के अवशेष भी इस जमीन पर डाले जाएंगे। इसे जानवर इधर-उधर कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपसी सौहार्द को भी खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
सभासदों ने घोषणा की है कि इस जमीन के प्रस्ताव को निरस्त कराने के लिए समूचा विपक्ष और कस्बे की जनता एकजुट है। यदि जरूरत हुई विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। सभासदों ने आरोप लगाया कि इस जमीन से कम रेट वाली जमीन की कुटेशन भी नगर पंचायत को दी गई थी। मगर उस उस पर कोई विचार नहीं किया गया। इस दौरान राजकुमार खुराना, काकी कल्याण, सुनीता, सुल्तान, समीना, आसिफ रशीद, आदि सभासदों के अलावा पूर्व चेयरमैन हाजी यामीन अहमद, रिजवान अहमद, नईम अहमद, सऊद अहमद, जहीर अहमद, डा. बिंदरपाल कल्याण आदि मौजूद रहे।
उधर, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि कम रेट वाली जमीन की जो कुटेशन दी गई है वह समय सीमा के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देंशानुसार विधि संगत कार्रवाई की बात कही।