फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिजवी के बयान पर भड़के उलमा, दिमाग का इलाज कराने की सलाह

रिजवी के बयान पर भड़के उलमा, दिमाग का इलाज कराने की सलाह

Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रिजवी के बयान पर भड़के उलमा, दिमाग का इलाज कराने की सलाह
देवबंद (सहारनपुर)। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व इंडियन शिया अवामी लीग के अध्यक्ष सैय्यद वसीम रिजवी के बयान की मंदिर को तोड़कर गुंबद बनाने से कोई इमारत मस्जिद नहीं बन जाती है पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि रिजवी का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है और उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि इससे पहले भी वसीम रिजवी इस तरह के बयान दे चुके हैं। बार बार एक ही बयान देने से साफ है कि वो अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं और उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुगल शासकों के हिंदुओं पर अत्याचार होने का इतिहास में कहीं कोई जिक्र नहीं है। सच्चाई तो यह है कि मुगल शासकों ने हमेशा हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान की, जो आज भी तारीख के पन्नों में दर्ज है। मुफ्ती तारिक ने कहा कि बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि के विवाद में वसीम रिजवी जितनी चाहे गलत बयानबाजी कर लें, लेकिन यह भी साफ है कि योगी सरकार में वसीम रिजवी का जेल जाना तय है। उन्होंने रिजवी को सलाह देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अपने दिमाग को ठंडा रखें और किसी अच्छे चिकित्सक से अपना इलाज कराएं। मौलाना सगीर कासमी ने भी वसीम रिजवी के बयान को महज सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला बयान बताते हुए सरकार से उनकी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed