{"_id":"5ab2a70e4f1c1bc0078b66f8","slug":"11521657614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर स्कूलों को भी इंग्लिश मीडियम बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर स्कूलों को भी इंग्लिश मीडियम बनाने की मांग
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को बीएसए को ज्ञापन देकर प्राथमिक के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी इंग्लिश मीडियम कराने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि शासन के आदेश पर प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में संगठन चाहता है कि प्राथमिक के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी इंग्लिश मीडियम बनाने की इस मुहिम में शामिल किया जाए। संगठन का मानना है कि केवल प्राथमिक स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने से पांचवीं के बाद छात्र सरकारी स्कूलों को छोड़कर निजी स्कूलों में दाखिला पा सकते हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग
एसोसिएशन ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पात्रता परखने को हुई परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की है। बता दे कि पूर्व कमिश्नर दीपक अग्रवाल की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी, मगर अभी तक परीक्षा का परिणाम विभाग जारी नहीं कर सका है।