फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना लाइन जोडे़ थमा दिया उपभोक्ता को विद्युत बिल

बिना लाइन जोडे़ थमा दिया उपभोक्ता को विद्युत बिल

Sun, 18 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइन जोडे़ थमा दिया उपभोक्ता को विद्युत बिल
बिना लाइन जोडे़ थमा दिया उपभोक्ता को विद्युत बिल
विज्ञापन

गंगोह। विद्युत निगम की मनमानी और भ्रष्टाचार से उपभोक्ता हलकान है। एक विद्युत उपभोक्ता की सप्लाई चालू किए बिना ही उसे बिल थमा दिया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से जांच कराने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव बिलासपुर निवासी भोपाल सिंह कश्यप ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे। उक्त कनेक्शनों में धांधली की आशंका के बाद इनके संबंध में उसने विद्युत निगम से नियमानुसार कुछ सूचनाएं मांगी थी। इसके बाद विद्युत निगम ने सूचना देने के बजाय उसका उत्पीड़न आरंभ कर दिया। उसके घर पर विद्युत मीटर तो लगा दिया गया लेकिन केबिल को लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इससे वह और उसका परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। उत्पीड़न यही नहीं रुका बल्कि बिना लाइन जोडे़ ही निगम ने उसके कनेक्शन का 273 रुपये का बिल भी मशीन से निकालकर थमा दिया है। आरोप है कि एसडीओ से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित उपभोक्ता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed