फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संत सम्मेलन में दिया जीवन जीने का तत्व ज्ञान

संत सम्मेलन में दिया जीवन जीने का तत्व ज्ञान

Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
संत सम्मेलन में दिया जीवन जीने का तत्व ज्ञान
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय सोहम महा मंडल शाखा सोना अर्जुनपुर के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा और संत सम्मेलन के तीसरे दिन सोहम मंडल के परामाध्यक्ष स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि भव सागर से पार उतरने का एक मात्र साधन भगवान का भजन करना है।
विज्ञापन

स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देने के बाद ही अर्जुन की कर्तव्य और स्वरूप विषयक स्मृति लौट आयी तब अर्जुन का मोह दूर हुआ और वह भगवान श्री कृष्ण की आज्ञानुसार युद्ध करने के लिए तैयार हो गया। इसी प्रकार सांसारिक प्राणी भी महत्ता और ममता के वशीभूत होकर जीवन के वास्तविक उद्देश्य से भटके हैं। उन सभी मनुष्य को चाहिए कि भगवान का नित्य स्मरण करते हुए अपने कर्तव्य कर्म को करते रहना चाहिए। संत सम्मेलन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी निगमानंद, स्वामी परमानंद, स्वामी गोपाल नंद, गौरव स्वरूप आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर महेंद्र सिंह, चतर सिंह, हरि राम शर्मा, धूम सिंह, राज सिंह आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed