{"_id":"5a64e0504f1c1b8e268b5a08","slug":"11516560464-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे के मुकाबले में कुसुमलता बनी प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटे के मुकाबले में कुसुमलता बनी प्रबंधक
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुमलता बनी प्रबंधक
फोटो-1 और ए
छुटमलपुर
कसबे की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एएचपी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के प्रबंधक पद पर हुए चुनाव में कॉलेज संस्थापक और स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व. ठा. छज्जु सिंह पुंडीर की पुत्रवधु कुसुमलता ने पूर्व प्रबंधक सत्यपाल सिंह को एक मत से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर भी राजकुमार पुंडीर गुट के चंद्रपाल शर्मा ने सुमेर चंद को एक वोट से हराया।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से यहां चुनावी गहमागहमी चल रही थी। अध्यक्ष पद पर नेत्र चिकित्सक डा आनंद वर्धन, उपाध्यक्ष पद पर मो. सुलेमान, उप प्रबंधक रमेश चंद साध निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को प्रबंधक और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव अधिकारी केके शर्मा और चुनाव पर्यवेक्षक रविदत्त की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें प्रबंधक पद के लिए कुसुमलता पत्नी राजकुमार पुंडीर को 9 और पूर्व प्रबंधक सत्यपाल सिंह को आठ वोट मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रपाल शर्मा को 9 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुमेरचंद को आठ वोट मिले। प्रबंध समिति के पांचों पदों पर राजकुमार गुट का कब्जा हो गया है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सुबोध पुंडीर एवं सुमेरचंद उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, योगेश प्रधान गंगाली, अनुज राणा, प्रदुमन सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।