फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसबीबीए सात विकेट और स्टेडियम दस विकेट से जीता

एसबीबीए सात विकेट और स्टेडियम दस विकेट से जीता

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसबीबीए सात विकेट और स्टेडियम दस विकेट से जीता
एसबीबीए सात विकेट और स्टेडियम दस विकेट से जीता
विज्ञापन


सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में एसबीबीए की टीम ने सात विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में स्टेडियम की टीम दस विकेट से विजयी रही।
प्रतियोगिता का पहला मैच दून वैली देवबंद और एसबीबीए के बीच खेला गया। एसबीबीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून वैली की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 85 ही रन बना सकी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए की टीम ने सात विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें रॉयल क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 76 रन बनाए। स्टेडियम की टीम ने जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गवाए मैच जीत लिया। अंपायर शाबान और सूर्या रहे, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर आरएसओ प्रेम कुमार, काशी नरेश यादव, कोच अब्दुल अहद, गुलाब सिंह राणा, एसडीसीए के सचिव लतीफुर्रहमान, फुरकान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड़डी में आरएन स्पोर्ट्स क्लब बना विजेता
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राम कृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज नागल को हराकर आरएन स्पोर्ट्स क्लब विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष ईश्वरपाल सिंह ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में आरएन स्पोर्ट्स क्लब ने 28-21 के अंतर से जीत हासिल की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गुलाब सिंह राणा, सुनील कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed