{"_id":"5a2990b44f1c1b72548c1e23","slug":"11512673460-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों की सुविधा के लिए गए कई अहम निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों की सुविधा के लिए गए कई अहम निर्णय
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोगियों की सुविधा के लिए गए कई अहम निर्णय
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में रोगियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए हीटर लगाए जाएंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को सीएमएस की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया।
सीएमएस डॉ. सत्य सिंह के दफ्तर में हुई बैठक में वार्डों में मरीजों के बेड के पास तिरपाल लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे मरीजों की प्राइवेसी बची रह सके। इसके अलावा अस्पताल के आसपास खड़ी होने वाली रेहड़ियों को हटवाने, अस्पताल में मंडराने वाले आवारा कुत्तों को बाहर कराने, पेंटिंग और स्लोगन के बिलों का भुगतान कराने, पानी की मोटर ठीक कराने, नालियों की मरम्मत कराने, वार्डों में 30 हीटर लगाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्य पूनम सैनी और जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ओपीडी पंजीकरण का पर्चा कम से कम पांच रुपये में बनाने का सुझाव दिया। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बैठक में डॉ. एके चौधरी, देव कुमार, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. केवी सिंह, शशि कुमार सैनी, मौलवी फरीद, डॉ. फुरकान अहमद गौरी, किरण सैनी, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।