{"_id":"5c13fe20bdec225a191ff586","slug":"111544814112-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया भय दूर, छात्रा ने स्कूल जाने की हामी भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया भय दूर, छात्रा ने स्कूल जाने की हामी भरी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। मनचलों द्वारा अपहरण का प्रयास करने के बाद दहशत में आई छात्रा ग्राम प्रधान और पुलिस के समझाने पर कालेज जाने के लिए तैयार हो गई है। मामला अखबारों में छपने के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी को छात्रा को समझाने के निर्देश दिए थे।
बता दें कि बीती एक नवंबर को क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा को दो युवकों ने कार में खींचकर अपहरण का प्रयास किया था। लोगों ने दोनो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया था। इसके बावजूद छात्रा दहशत के चलते कालेज नहीं जा रही थी। 14 दिसंबर को अखबारों में उक्त खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कोतवाली निरीक्षक को छात्रा को समझाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाल विनोद सिंह, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीणों को लेकर छात्रा के घर पहुंचे। उन्होंने छात्रा एवं उनके परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उसका मनोबल बढ़ाया। कोतवाल ने छात्रा को निर्भीक होकर कालेज जाने की बात कही। इसके बाद छात्रा और उसके परिजनों ने उनकी बात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा थोड़ा डरी हुई थी। वह स्कूल न जाकर घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। लेकिन अब वह नियमित स्कूल जाएगी।