{"_id":"5bdb4e4abdec226957070436","slug":"111541099082-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग निकाली जल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग निकाली जल कलश यात्रा
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों संग निकाली जल कलश यात्रा
सहारनपुर। गजरथ महोत्सव कार्यक्रम के तहत बैंडबाजों संग धूमधाम से जल कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही नाटक परवरिश और बालि देव का मंचन किया गया। कक्षा दस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
बृहस्पतिवार को जल कलश यात्रा का शुभारंभ जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से बैंडबाजों संग किया गया, जो चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीर स्कूल में पहुंची। प्रधानाचार्य प्रिया जैन, श्री दिगंबर जैन बोधली सभा के अध्यक्ष डा. जेडी जैन, सचिव रमेश चंद जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन सहित विद्यालय के स्टाफ ने जयकारों के साथ जल कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात बच्चों ने नाटक परवरिश और बालिदेव का मंचन किया। कक्षा दस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रवीन, राधिका गर्ग, संदीप, आयुषी शर्मा, रीतिक कुमार, अक्षित कुमार, अवध गुप्ता, अंशिका मित्तल, सजल जैन, देवांश, इशिका अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, अंशिका सिंघल, सयम जैन, नैना शर्मा आदि को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। जैन धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में महक, ऋषभ जैन, अंशिका जैन, पलक जैन, वंदित जैन, कशिश जैन, संतोष को शिक्षा निधि से छात्रवृत्ति प्रदान की की गई। अंत में जलकलश यात्रा मंदिर पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया।