फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद आज, प्रशासन अलर्ट

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद आज, प्रशासन अलर्ट

Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद आज, प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने जनहित में दो बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए सहयोग की अपील की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी किसी भी दुकानदार पर दबाव न बनाने और शांति बनाए रखने को कहा गया है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन

कांग्रेस लगातार बढ़ती महंगाई, खासकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के आसमान छूते दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और बढ़ते भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दो दिन पहले कांग्रेसियों ने पत्रकार वार्ता कर बंद की घोषणा की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने बताया कि दस सितंबर का बंद देशव्यापी रहेगा। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। कार्यकर्ताओं से किसी भी व्यापारी पर दबाव न बनाने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई आम जन की लड़ाई है, जिसमें व्यापारी संगठनों से साथ आने का अनुरोध किया गया है। बंद दोपहर के दो बजे तक ही रहेगा, जिसमें जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घंटाघर पर इकट्ठा होंगे। ब्लॉक स्तर पर भी शांतिपूर्वक धरने दिए जाएंगे। अनेक व्यापारी संगठनों ने बंद में साथ देने पर सहमति जताई है। उधर, कांग्रेस द्वारा बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील के बावजूद प्रशासन अलर्ट है। किसी भी घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठा की
सहारनपुर। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में कैंप लगाकर सहायता राशि एकत्रित की गई। घंटाघर पर लगे कैंप में अनेक लोगों ने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से चंदा दिया। शशी वालिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कहीं भी और किसी पर भी आ सकती है। अपने भाइयों की मदद करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व भनता है। उन्होंने कहा कि केरल में 26 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो हम सबको मिलकर उठाना चाहिए। नकैंप में संजीव कौशल, प्रवीण चौधरी, गणेशदत्त शर्मा, जादोराम गुप्ता, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, ओमपाल, रणवीर सिंह, देवेंद्र राणा, मजहर सिद्दीकी, सुभाषचंद्र शर्मा, अर्चित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed