{"_id":"5b9572c5867a557ff47dd629","slug":"111536520901-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद आज, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद आज, प्रशासन अलर्ट
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने जनहित में दो बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए सहयोग की अपील की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी किसी भी दुकानदार पर दबाव न बनाने और शांति बनाए रखने को कहा गया है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
कांग्रेस लगातार बढ़ती महंगाई, खासकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के आसमान छूते दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और बढ़ते भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दो दिन पहले कांग्रेसियों ने पत्रकार वार्ता कर बंद की घोषणा की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने बताया कि दस सितंबर का बंद देशव्यापी रहेगा। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। कार्यकर्ताओं से किसी भी व्यापारी पर दबाव न बनाने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई आम जन की लड़ाई है, जिसमें व्यापारी संगठनों से साथ आने का अनुरोध किया गया है। बंद दोपहर के दो बजे तक ही रहेगा, जिसमें जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घंटाघर पर इकट्ठा होंगे। ब्लॉक स्तर पर भी शांतिपूर्वक धरने दिए जाएंगे। अनेक व्यापारी संगठनों ने बंद में साथ देने पर सहमति जताई है। उधर, कांग्रेस द्वारा बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील के बावजूद प्रशासन अलर्ट है। किसी भी घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठा की
सहारनपुर। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में कैंप लगाकर सहायता राशि एकत्रित की गई। घंटाघर पर लगे कैंप में अनेक लोगों ने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से चंदा दिया। शशी वालिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कहीं भी और किसी पर भी आ सकती है। अपने भाइयों की मदद करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व भनता है। उन्होंने कहा कि केरल में 26 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो हम सबको मिलकर उठाना चाहिए। नकैंप में संजीव कौशल, प्रवीण चौधरी, गणेशदत्त शर्मा, जादोराम गुप्ता, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, ओमपाल, रणवीर सिंह, देवेंद्र राणा, मजहर सिद्दीकी, सुभाषचंद्र शर्मा, अर्चित जैन आदि मौजूद रहे।