{"_id":"5b6899884f1c1bbd298b812d","slug":"111533581704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग में प्रकाश व्यवस्था न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग में प्रकाश व्यवस्था न होने पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग में प्रकाश व्यवस्था न होने पर किया प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता का घेराव और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन से कहा कि कांवड़ यात्रा आरंभ होने से पहले फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे कांवड़ मार्ग पर स्ट्रीट लाइन लगवाने की मांग की गई थी। परंतु किसी भी अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। कुछ जगह पर लाइट लगाई भी लेकिन वह जलती नहीं हैं।
अब कांवड़ यात्रा चरम पर है। दिन-रात कांवड़िए देवबंद से होकर हरिद्वार की तरफ कूच कर रहे हैं। लेकिन बारिश का मौसम होने के कारण मार्ग पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने से शिवभक्तों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौटे। इससे पूर्व डाक बंगले पर बैठक में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल आदि स्थानों से कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं। इसलिए मार्ग में प्रकाश व्यवस्था बेहद जरूरी है। अध्यक्षता रामकला सैनी ने की। संचालन हाजी हनीफ ने किया। इस मौके पर राजकिशोर गुप्ता, चौधरी विरेंद्र, कृष्णदत्त शर्मा, विक्की कश्यप, बीरबल त्यागी, नीरज कंसल, डा. बीपी सिंह, वाजिद अली, राजपाल जाटव, सुशील जाटव, विजय बजाज, चंद्रपाल जाटव, जयप्रकाश, प्रदीप पाल, अजय गर्ग आदि रहे।