{"_id":"5ade29264f1c1b320a8b61b4","slug":"111524508966-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
बेहट (सहारनपुर)। बेहट के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के छात्र-छात्राओं द्वारा सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को स्कूल परिसर से नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया जाना जाने एक बहुत अच्छा कदम है। अब गरीब परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से उत्तम शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उनके द्वारा जल्द ही विद्यालय में शीघ्र ही स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया गया। बेहट के विभिन्न मार्गों से होती हुई यह रैली तहसील परिसर भी पहुंची, जहां तहसीलदार बेहट द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभासद आरिफ नबी, अब्दुल खालिक, प्रधानाचार्य सुधांशु पांडेय, रीता गुप्ता, शिवानी सहगल, अरुणा सैनी, रूपा देवी, परवीन बेबी तथा शबनम परवीन आदि की मौजूदगी रही।