फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमी की हत्या में युवती और उसके पिता समेत तीन को आजीवन कारावास

प्रेमी की हत्या में युवती और उसके पिता समेत तीन को आजीवन कारावास

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की हत्या में युवती और उसके पिता समेत तीन को आजीवन कारावास
सहारनपुर। अदालत ने प्रेमी की हत्या के मामले में युवती और उसके पिता समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास के साथ पांच-पांच हजार रुवये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। इसी मामले में युवती के भाई के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

कादरपुर निवासी जहीर मुजफ्फराबाद में अपने मामा के यहां रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। आरोप है कि दो मई 2015 को जहीर को बहाने से घर में बुलाकर मार दिया गया था। इस मामले में जहीर के पिता अब्बास ने फतेहपुर थाना में नसीम, उसकी पुत्री इफरोज, नाबालिग पुत्र और अय्यूब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश रविकांत के न्यायालय में हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि जहीर के नसीम की बेटी इफरोज से प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर नसीम ने निकाह का दबाव बनाया था। जिसे जहीर ने इंकार कर दिया। जिस पर आरोपियों ने जहीर की हत्या कर दी। एडीजीसी विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि अदालत में अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों को सही मानते हुए नसीम, उसकी बेटी इफरोज और अय्यूब को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नसीम का बेटा नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित हो गई थी। जिस पर सुनवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed