{"_id":"5acfa0354f1c1bd83d8b4cc2","slug":"111523556405-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट दुकानों के लाइसेंस को लेकर पूर्व और वर्तमान चेयरमैन में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट दुकानों के लाइसेंस को लेकर पूर्व और वर्तमान चेयरमैन में कहासुनी
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट दुकानों के लाइसेंस पर पूर्व और वर्तमान चेयरमैन में हुई खींचतान
बेहट (सहारनपुर)। अवैध तरीके से मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने को लेकर सीएम से शिकायत करने के मामले में मौजूदा चेयरमैन अब्दुल रहमान और पूर्व चेयरमैन शाह महमूद के बीच बुधवार को आमना-सामना होने पर कहासुनी हो गई। पूर्व चेयरमैन का आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन शासन से स्वीकृति के बिना ही दुकानों के लाइसेंस जारी कर रहे है।
पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत देने पहुंचे थे। दरअसल पूर्व चेयरमैन ने सीएम के नाम शिकायत की है कि उनके कार्यकाल में मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में डीएम के माध्यम से शासन से स्वीकृति मांगी गई थी। लेकिन अब मौजूदा चेयरमैन शासन से बिना स्वीकृति के ही मीट दुकानों के लाइसेंस जारी कर रहे हैं। ऐसी प्रक्रिया अवैध है। उन्होंने सीएम से इस तरह की लाइसेंस प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
उनका कहना है कि वे शिकायत की एक प्रति अधिशासी अधिकारी को भी देने गए थे। उधर, इसका पता चलते ही वर्तमान चेयरमैन अब्दुल रहमान भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए जहां कार्यालय से बाहर दोनों का आमना-सामना हो गया। शिकायत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाह महमूद हसन का कहना था कि उनके साथ चेयरमैन ने अभद्रता की है। लाइसेंस केवल मोहल्ला कस्साबान के लिए जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा नगर पंचायत के अन्य क्षेत्र में नहीं। उधर, वर्तमान चेयरमैन अब्दुल रहमान का कहना है कि नगर पंचायत से केवल खाद्य विभाग ने एनओसी मांगी थी जो जारी कर दी गई है।