{"_id":"5aad6ea34f1c1bb9758b5deb","slug":"111521315491-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्व की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्व की मौत
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर(सहारनपुर)।
महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद हुई पंचायत में अभद्रता का शिकार हुए वृद्ध का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में 65 वर्षीय वृद्ध पर बृहस्पतिवार को घास काटने के दौरान अपनी ही बिरादरी की एक अधेड़ महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके लेकर गांव में बिरादारी के लोगों की शुक्रवार को पंचायत हुई। बताया जाता है कि इसमें वृद्ध के साथ अभद्रता की गई। इस घटना के बाद वृद्ध अपने घर आ गया। शाम सात बजे वह घेर पर सोने के लिए कह कर गया था। सुबह 11 बजे उसका शव गांव से निवादा की तरफ वाले रास्ते पर एक खेत में पड़ा मिला। मृतक के कंधे पर मामूली चोट के निशान और दांतों पर खून का धब्बा सा लगा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची। बताया जाता है इस दौरान महिला पक्ष और पंचायत में शामिल लोगों ने बिरादारी के जिम्मेदारों को बीच में लेकर मृतक पक्ष से समझौता कर लिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के आने के बाद कोई भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव में जहां ग्रामीणों के बीच पंचायत में अपमानित होने के कारण वृद्ध द्वारा ही आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ का कहना है कि महिला के परिवार और वृद्ध के परिजनों में आपसी रंजिश भी चली आ रही है। ऐसे में कहीं उसकी हत्या न की गई हो। उधर, फतेहपुर थानाध्यक्ष भानू प्रताप का कहना है कि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। खुद ही खबर मिलने पर पुलिस गांव भेजी गई थी लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। यदि फिर भी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----------------------------------------
पुलिस पंचायतों को रोक पाने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक पखवाडे़ के अंदर तीन घटनाएं पंचायतों की हो चुकी हैं। पहले सहारनपुर में युवक के साथ अमानवीय हरकत की गई थी जिसमें पीड़ित ने जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद बिहारीगढ़ के सुंदरपुर में पंचायत ने युवक का मुंह काला कर जूतों की माला डाल दी थी। अब भैंसराव में पंचायत में अभद्रता का शिकार हुए वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।