फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को हरी झंडी, डीएम ने किया निरीक्षण

स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को हरी झंडी, डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 18 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को हरी झंडी, डीएम ने किया निरीक्षण
स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को हरी झंडी, डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


सहारनपुर। करीब 11 साल से रुके स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। शनिवार को डीएम, सीडीओ, आरएसओ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कालेज स्थल का जायजा लिया। नदी के बहाव के दायरे में आने वाली कालेज की जमीन को छोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके साथ प्रभावित हिस्से की जगह नई जमीन भी चिह्नित की गई। अप्रैल 2018 में निर्माण कार्य के दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
बता दें कि बसपा सरकार ने सहारनपुर में स्पोर्ट्स कालेज की मंजूरी दी थी। बेहट क्षेत्र के गांव शेरुल्लापुर जाटोवाला में कालेज के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। स्पोर्ट्स कालेज के लिए चिह्नित की गई भूमि बरसाती नदी के तट पर होने की वजह से निर्माण में पेंच आ गया। चूंकि बरसात के दिनों में नदी का पानी आसपास के गांवों तक को तबाह कर देता है। इसके चलते इसका निर्माण रोक दिया गया था। शासन को भी पत्र लिखकर अन्यत्र कालेज स्थानांतरित करने को कहा गया था। तब से निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

मौजूदा प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स कालेज को पूरा कराकर इसे चालू करने का निर्णय लिया है। शासन ने डीएम पीके पांडेय को स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को चालू कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने शनिवार का दिन स्पोर्ट्स कालेज को देखने के लिए तय किया था। ऐसे में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी, निर्माण निगम के अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान पहले से ही स्पोर्ट्स कालेज पहुंचे थे। डीएम पीके पांडेय और सीडीओ दोपहर करीब दो बजे स्पोर्ट्स कालेज पहुंचे। कालेज की 72 बीघा जमीन जो नदी के बहाव वाले क्षेत्र का हिस्सा है, वहां पर चार सौ मीटर का ट्रैक बनाया जाना है। उसे भविष्य में नदी की बहाव प्रभावित कर सकता है। डीएम पीके पांडेय ने खतरे वाले जमीन के हिस्से को छोड़ने और कालेज की दूसरी सुरक्षित साइड में खाली पड़ी सरकारी 900 बीघा जमीन से 72 बीघा का टुकड़ा कॉलेज को देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्राम प्रधान इश्तियाक ने भी उनके स्तर से होने वाली कागजी कार्यवाही में पूरा सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. शाहकार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंत्री बोले, जल्द बने स्पोर्ट्स कॉलेज
पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश के वर्तमान खेल मंत्री चेतन चौहान शनिवार को सहारनपुर पहुंचे थे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और खेल विभाग के अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात की। प्रेम कुमार ने उन्हें जनपद की खेल सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही स्पोर्ट्स कालेज के रुके हुए निर्माण कार्य से भी अवगत कराया। मंत्री ने स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण का कार्य अति शीघ्र चालू कराया जाए।
---
करीब 20 फीसदी हुआ है निर्माण
स्पोर्ट्स कॉलेज पर सौ करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आना है। करीब 43 करोड़ रुपये शासन से पहली किस्त जारी हुई थी। इसमें से 18 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। कालेज का निर्माण अभी 20 से 25 फीसदी हुआ है। विभाग के पास अभी भी 25 करोड़ रुपये के आसपास शेष बचे हैं। स्पोर्ट्स कालेज में प्रशासनिक भवन के साथ ही खेल मैदान, विभिन्न खेलों के कोर्ट, छात्रावास, मैस, ट्रैक आदि बनाए जाएंगे।
---
आज होगी जमीन की पैमाइश
डीएम ने स्पोर्ट्स कॉलेज से सटी 900 बीघा जमीन से 72 बीघा का टुकड़ा स्पोर्ट्स कालेज को देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग, खेल विभाग, निर्माण निगम और लेखपाल आदि आज यानी रविवार को जमीन की पैमाइश करेंगे। इसके बाद जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही स्पोर्ट्स कॉलेज पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

--
स्पोर्ट्स कॉलेज 2007 से लटका हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद खिलाड़ियों को कोई लाभ नहीं मिला है। शासन ने कालेज को कंपलीट कराने को कहा है। मेरी भी यही कोशिश है कि स्पोर्ट्स कॉलेज को शीघ्र पूरा कराकर खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाया जाए।
पीके पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed