{"_id":"5a53b3a14f1c1bfc0f8b84ec","slug":"111515434913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीतों पर झूमा पंजाबी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीतों पर झूमा पंजाबी समाज
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पंजाबी सामाजिक संस्था संभाल परिवार का नौवां स्थापना दिवस और लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों पर पंजाबी समाज झूमने के लिए मजबूर हो गया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। इसके पश्चात सरदार सुखजोत सिंह ने शब्द गायन किया। संस्था के सदस्यों द्वारा युगल डांस की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा सभागार नाचने को मजबूर हो गया। मीनू ठकराल व सचिन गुंबर के गीतों पर सब तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। अध्यक्ष सुपनीत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संस्थापक केएल अरोड़ा, संजीव शर्मा, प्रवीण आहूजा ने मुख्य अतिथि संजीव वालिया, डा. पुनीत खुराना, डा. अनुराग मैनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संयोजक दिलीप अरोड़ा ने बच्चों को फन गेम खिलवाए। गिरीश सेठी, अमित ग्रोवर, सचिन छाबड़ा ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डालते हुए लोक गीत गाए। सरदार हजीत सिंह, कुलदीप धमीजा, मंजीत सिंह अरोड़ा, कपिल बत्रा, अमित धींगड़ा, अमित आहूजा, अजय रसवंत, राकेश आदि मौजूद रहे।