फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 officers were convicted of killing Sikhs

11 सिखों को मारने वाले अफसरों को मिले सजा

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में देवबंद युवा पंजाबी क्लब ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्रों में वर्ष 1991 में पीलीभीत में फर्जी पुलिस मुठभेड़ में 11 सिखों को मारने वाले तत्कालीन डीआईजी और एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को सजा दिलाने की मांग की गई। प्रतिलिपि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में युवा पंजाबी क्लब के सदस्यों ने कहा कि वर्ष 1991 में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान नानकमता से तीर्थ यात्रा कर लौट रही सिख तीर्थ यात्रियों की बस को उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने पीलीभीत में रुकवा कर उसमें से 11 सिख युवकों को उतरवा लिया था,
विज्ञापन


जिन्हें आतंकवादी बताकर उन निर्दोषों को फर्जी मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया गया। 25 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सीबीआई की अदालत ने 47 पुलिसकर्मियों को इस हत्याकांड का दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उनका आरोप है कि फर्जी मुठभेड़ का खाका तैयार करने वाले उस समय के पीलीभीत के तत्कालीन डीआईजी व एसएसपी आरडी त्रिपाठी साफ बच गए। जबकि, पूरी फर्जी मुठभेड़ की कहानी इन्हीं अधिकारियों के इशारे पर तैयार की गई थी। पत्र भेजने वालों में क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, पालिका सभासद बालेंद्र सिंह, अंशुल गाबा, विकास अरोड़ा, बाबा सिंह, राजपाल नारंग, राजन छाबड़ा, गुरदीप सिंह सोढी, गुरविंदर छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed