{"_id":"5c3b9146bdec22731960875c","slug":"101547407686-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियर शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। राजपूत सभा द्वारा आयोजित करियर सलाह शिविर में युवाओं को योग सहित चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य बनाने को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान एक्सपर्ट ने योग एवं चिकित्सा के अनुभव युवाओं से साझा किए।
रविवार को नगर के देवबंद रोड स्थित जनता मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में राजपूत सभा के तत्वावधान में करियर सलाह शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसीएमओ डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने से संबंधित शंकाओं को दूर कर युवाओं से चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य चुनने का आह्वान किया। योगाचार्य डा. अरुण चौहान ने योग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बताते हुए इस फिल्ड को चुनने पर बल दिया। राजपूत सभा अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने युवाओं से शिविर में प्रतिभाग कर नि:संकोच करियर संबंधी शंकाओं को दूर करने की अपील की। इस दौरान ठा. मोल्हू सिंह, रामभूल सिंह, प्रदीप पुंडीर, संजीव कुशवाहा, बलराम सिसौदिया, डा. रामकुमार पुंडीर, अनुज प्रताप, प्रातुल पुंडीर, भानू प्रताप, अरविंद राणा, प्रिंस राणा, तुषार राणा, अभिषेक पुंडीर, यश वर्मा, हर्ष पुंडीर तथा देवकांत पुंडीर आदि मौजूद रहे।