{"_id":"5b6c8f524f1c1b6f668b86c0","slug":"101533841234-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने लोकसभा में उठाया हाइकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने लोकसभा में उठाया हाइकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा उठाया। सांसद ने सहारनपुर या मेरठ में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में लाखों मुकदमे लंबित पड़े हैं। हाईकोर्ट इलाहाबाद सहारनपुर मंडल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से सात से आठ सौ किलोमीटर दूर है, जिस कारण निर्धन एवं मध्यम वर्गीय लोग अपने वाद की पैरवी सही तरह नहीं कर पाते हैं और न्याय से वंचित रह जाते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता काफी समय से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रही है। सांसद ने भारत सरकार से मांग की कि उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना जल्द कराई जाए। ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके।