{"_id":"5a6635624f1c1b7c268b5d4a","slug":"101516647778-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की होटलों एवं ढाबों पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की होटलों एवं ढाबों पर चेकिंग
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने होटलों और ढाबों पर की चेकिंग
सरसावा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्धों को तलाश करने और मादक पदार्थों तस्करी का पता लगाने के लिए डीएम और एसएसपी ने देर रात में क्षेत्र के कई होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद होटल और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि कोई भी गैरकानूनी काम या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार रात करीब दो बजे जिलाधिकारी पीके पांडेय तथा एसएसपी बबलू कुमार सरसावा थाना पहुंचे। यहां उन्होंने राजमार्ग किनारे चल रहे होटलों और ढाबों के बारे में जानकारी ली और उसके बाद चेकिंग अभियान चलाया। एसओ सरसावा यशपाल धामा ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान राजमार्ग पर कुछ जगहों पर वाहनों का जाम लगा रहा। इसके चलते आम लोगों के साथ ही यहां से गुजरने वाले अफसरों को भी परेशानी हुई।