फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन राज्यों को जोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग

तीन राज्यों को जोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग

Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीन राज्यों को जोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग
तीन राज्यों को जोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग
विज्ञापन


गंगोह (सहारनपुर)। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने तीन राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग की है। इससे इन राज्यों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में रोहिला ने कहा कि हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी से जुड़े करनाल, गंगोह, नानौता, देवबंद, मंगलौर से हरिद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बेहद जरूरत है। इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे हैं। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से तीनों राज्यों में आवागमन सुलभ होगा। इससे आम लोगाें के साथ ही व्यापारियों और किसानों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण से उन्नति और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता का कहना है कि उन्होंने सरकार से यह मांग दिसंबर 2017 में की थी। इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और शासन ने डीएम से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को ही शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसमें लोक निर्माण विभाग सहारनपुर को कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए बाकी बाधाएं भी दूरी कर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed