{"_id":"5a4a7d0c4f1c1bc20a8b5e82","slug":"101514831116-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए करने होंगे प्रयास : डा. संतरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए करने होंगे प्रयास : डा. संतरपाल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए होंगे प्रयास : डा. संतरपाल
देवबंद (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप स्मारक इंटर कॉलेज शिमलाना में सोमवार को नववर्ष पर पौधरोपण किया गया। शिक्षकों ने छात्रों से नये साल में अपनी उन्नति के लिए नये संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य डा. संतरपाल सिंह ने देश में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसका कारण देश में हो रहे विकास, उद्योगों से निकलने वाला धुआं और फैक्ट्रियों से निकलता गंदा पानी है। इसे रोकने के लिए हमारे पास एक ही विकल्प है कि हम अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ पौधा लगाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनकी सुरक्षा और परवरिश भी करनी चाहिए।
उप प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह ने कहा कि हमें बढ़ते प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। प्रदूषण का कारण जानकर उसका निवारण करना जरूरी है। वायु प्रदूषण पेड़ लगाने से रूक सकता है। जल प्रदूषण नदियों में गंदे पानी को गिरने से रोकने तथा ध्वनि प्रदूषण से आदमी में बहरापन बढ़ रहा है। उसे रोकने के लिए हमें तेज आवाज वाले स्पीकर आदि पर रोक लगानी होगी। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र कुमार, तरसेम कुमार, ओमवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, जयप्रकाश, मंगत खान, जितेंद्र कुमार, अमन आदि रहे।