फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन

सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन

Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन
सहारनपुर। मोबाइल व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एक कम्पनी का पुतला फूंका। उन्होंने कंपनी के अधिकारी पर दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड पर पुतला दहन करने के बाद अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि एक कंपनी के अधिकारी दुकानदारों के खिलाफ साजिश करके नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोबाइल सेट की बुकिंग के दौरान दुकानदारों ने बडी संख्या में सेट बुक किए थे और 500 रुपये प्रति सेट धनराशि भी कंपनी में जमा की थी। लेकिन सेट आने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदारों से कन्नी काटनी शुरू कर दी और अपने आफिस से सेट बेचना शुरू कर दिया है। कुलदीप त्यागी, संजय मलिक ने कंपनी के अधिकारियों पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने दुकानदारों द्वारा जमा कराई गई धनराशि को वापस दिलाने की मांग की। साजिद उमर, दीपक चड्ढा, सतीश नरूला, राजवीर सिंह, मोंटू सैनी, अंकुश सेठी, राकेश गुप्ता,गौरव सेठ आदि रहे।
विज्ञापन

---------------------------
सपा की पांच सदस्यीय कमेटी जाएगी श्याम गढी
सहारनपुर। जनपद शामली के गांव श्याम गढ़ी में 13 दिसंबर को हुई छात्रा सोनी की हत्या के मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति अपनी रिपोर्ट 4 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपेगी। इस कमेटी में नगर विधायक संजय गर्ग, कैराना विधायक नाहिद हसन, थानाभवन के पूर्व प्रत्याशी डॉ. सुधीर पंवार, मेरठ के विधायक सुधाकर सिंह कश्यप और शामली जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed