{"_id":"5a380e6b4f1c1bb34a8b71ed","slug":"101513623147-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें शिक्षक
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें शिक्षक
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने निर्देश दिए कि नवोदय विद्यालय के शिक्षक बच्चों को इस तरह शिक्षित करें कि वह देश और दुनिया में जनपद का नाम रोशन कर सकें। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेहटा चांद के कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी इमानदारी और लगन के साथ अपने काम को अंजाम दें। स्कूलों की अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रवेश परीक्षा केंद्र के निर्धारण में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों को विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के साथ ही कनेक्शन को शहरी फीडर रामपुर मनिहारान जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में जल्द से जल्द कनेक्शन को चालू कराया जाए। उन्होंने विद्यालय विकास निधि से छात्रों के खेल कूद सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे व ताइक्वांडो मैट की अनुमति दी। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय में जिला चिकित्सालय/एनजीओ के चिकित्सकों के माध्यम से प्रतिमाह एक या दो बार छात्र व छात्राओं की काउंसलिंग व जांच शिविरों का आयोजन किया जाए। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय के पास टूटे मार्ग की शिकायत की। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार और प्राचार्य महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।