{"_id":"59f628294f1c1b60678b813a","slug":"101509304361-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बिना नहीं हो सकता उत्थान : निम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना नहीं हो सकता उत्थान : निम
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना नहीं हो सकता समाज का उत्थान
सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से शिक्षा जागरण एवं प्रतिभा सम्मान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आइएमए भवन के पास स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र निम और पूर्व विधायक राजीव गुंबर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन भावाधस के नगर अध्यक्ष चौधरी तिलकराज ने किया। वीर विनोद एवं वीर सतीश आदिवाल ने दीप प्रज्जवलित किए।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वैद्य ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सोनू बिरला ने किया। विशिष्ट अतिथि हंसराज कटारिया, संजय तेगवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीताराम, मोहन काला, इंद्रेश सौदाई, राजकुमार, डा. सुभाष सहगल रहे। मुख्य वक्ता वीर चरण सिंह बबरीक और अतिथि सन्नी सिलेलान एवं घनश्याम रहे। भावाधस के महांत्री चरण सिंह बबरीक ने कहा कि शिक्षा के बिना हमारे समाज का उत्थान संभव नहीं है। समय पर शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। संदीप एडवोकेट, धर्मपाल चंचल, घनपाल तेश्वर ने भी अपने विचार रखे। सुनेश, सोनू राजोरिया, बलबीर कांगड़ा, रमेश बिरला, दीपक बिरला, हरीश बौद्घ, सतीश प्रधान, संदीप बिरला, सूरज बबरीक, रोबिन, विक्की, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।